Monday, October 3, 2022

आईसीसी 2023 का विश्वकप किस देश में खेला जाएगा?

'ICC World Cup 2023 In Hindi' 'Which Country Will The 2023 World Cup Be Played In Hindi' इंग्लैंड के विश्व कप चैंपियन बनने के बाद अब सबकी नजरें विश्व कप 2023 की तरफ हैं हालांकि उससे पहले एशिया कप , टी-20 और चैंपियन ट्रॉफी जैसे प्रतियोगिता आयोजन होना अभी बाकी हैं फिर भी बहुत से लोगो के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिरकार 2023 का विश्वकप किस देश में खेला जाएगा। इसलिए आज हम आपको आईसीसी विश्वकप 2023 के बारे में आपको कुछ जरूरी जानकारी आपको बताएंगे जो आपके लिए बहुत बहुत जरूरी हैं।
ICC World Cup 2023
ICC World Cup 2023
जैसा कि आप सभी को पता हैं कि इंग्लैंड के विश्व चैम्पियन बनने के एक महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (ICC) ने सोमवार को पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग- 2 लॉन्च कर हैं जो की 2023 विश्व कप की क्वॉलिफिकेशन प्रक्रिया का हिस्सा होगी। लीग- 2 में विश्व की सात टीमें नामीबिया, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यू गिनीया, स्काटलैंड, यूएई और अमेरिका शामिल होंगी। ये टीमें 21 त्रिकोणीय सीरीज में 126 वनडे मैच खेलेंगी। सभी सात टीमें अगस्त 2019 से जनवरी 2022 तक ढाई साल में 36-36 वनडे खेलेंगी और जो टीम लीग-2 में से क्वालीफाई करेगी वह विश्वकप 2023 में खेलने के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जाएगा। अभी फिलहाल यह तय नही किया गया हैं यह मैच कौनसी जगह और कौनसी तारीख को खेले जाएंगे।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भारत में 9 फरवरी से 26 मार्च तक खेला जाएगा। यह 13वां आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप होगा। इंग्लैंड पहले ही 1975, 1979, 1983, 1999 और 2019 में विश्व कप का आयोजन कर चुका है। 2011 का विश्वकप भारत में था तो यह विश्वकप भारत ने जीता था। 2015 का विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में था तो यह विश्वकप ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। 2019 का विश्वकप इंग्लैंड में खेला गया था तो यह विश्वकप इंग्लैंड की टीम ने जीता था और 2023 का विश्वकप भारत में होने वाला हैं तो क्या यह विश्वकप भारत जीतेगा आप अपनी राय हमे नीचे कमेंट करके जरूर बताए।

No comments:

Post a Comment

Hame Apki Help Karne Me Khusi Hogi