Thursday, March 28, 2019

Google Question Hub क्या हैं क्वेश्चन हब पर नया अकाउंट कैसे बनाये

'What Is Google Question Hub In Hindi' गूगल क्वेश्चन हब मैं सर्च किया गया सवाल 'Google Question Hub क्या हैं'  के बारे मे आज हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं। दोस्तो अगर आप यह आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो आप डेफिनेटली एक वेबमास्टर हैं। तो चलिए दोस्तो बिना समय गवाए सीधे इस आर्टिकल के टाइटल पर बात करते हैं।
Google Question Hub Contest

गूगल Question Hub क्या हैं

गूगल समय समय पर वेबमास्टर के लिए बहुत अच्छे अच्छे टूल लेके आता रहता हैं। गूगल अपने पब्लिशर का बहुत ध्यान रखता हैं और इन सभी चीजों को देखते हुए गूगल ने एक ऐसा ही टूल  वेबमास्टर के लिए अभी हाल ही मैं लॉन्च किया हैं जिसके जरिये वेबमास्टर और गूगल यूजर का सीधा कनेक्शन बन सके।
इस टूल का नाम गूगल क्वेश्चन हब हैं यह टूल अभी हाल ही मैं वेबमास्टर के लिए लॉन्च किया गया हैं। क्वेश्चन हब टूल के आने से पहले वेबमास्टर उन यूजर के सर्च हिस्ट्री को ट्रैक कर सकता था जो कि वो यूजर उसके ब्लॉग पर क्या सर्च करके आ रहा हैं/रही हैं लेकिन क्वेश्चन हब एकाउंट मैं एक वेबमास्टर को यह पता चल जाता हैं कि यूजर गूगल पर क्या सर्च कर रहा हैं जिसका जवान उसको नही मिल रहा हैं। तो चलिए मैं आपको थोड़ा सा और क्वेश्चन हब की जरूरी बातों की तरफ ले चलता हूं।

गूगल क्वेश्चन हब एक ऐसा टूल हैं जहां पर एक वेबमास्टर को वो सारी जानकारी मिल सकती हैं जो यूजर गूगल पर सर्च करता हैं और उसको वो जानकारी गूगल के जरिये नही मिल पाती हैं तो गूगल उन यूज़र्स को अपनी अच्छी सर्विस देने के लिए उन कीवर्ड को क्वेश्चन हब टूल मैं डाल देता हैं जहां पर सैकड़ो वेबमास्टर आय दिन किसी ना किसी टॉपिक पर क्वेश्चन हब के लिए लेख लिख रहे होते हैं।

एक ब्लॉगर के लिए Google Question Hub के क्या क्या फायदे हैं।

गूगल क्वेश्चन हब के जरिये एक वेबमास्टर को उन कीवर्ड का डेटा मिल जाता हैं जो कि गूगल पर उपलब्ध नही होता हैं।

क्वेश्चन हब के जरिये वेबमास्टर अपने आर्टिकल के लिंक क्वेश्चन हब मैं पूछे गए उन सवालों के जवाब मैं अपने लेख का लिंक सबमिट करके अपने ब्लॉग का ट्रैफिक इनक्रीस कर सकते हैं।

Question Hub के जरिये एक वेबमास्टर गूगल कैटेगरी वाइज उन कीवर्ड को टारगेट कर सकता हैं जो कि गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं।

वेबमास्टर आय दिन गूगल क्वेश्चन हब टूक के जरिये ऐसे टॉपिक पर लेख लिख सकता हैं जो कि आज से पहले गूगल पर उपलब्ध नही थे।


गूगल क्वेश्चन हब एकाउंट कैसे बनाये या इससे कैसे जुड़े

गूगल क्वेश्चन हब एकाउंट बनाने के लिए आपके पास एक हिंदी ब्लॉग होना अनिवार्य हैं। आपके पास .कॉम .नेट और .इन या फिर ओआरजी एक्सटेंशन वाला ब्लॉग होना जरूरी हैं। भारत के अंदर अभी भी बहुत से ऐसे वेबमास्टर हैं जिनके पास अभी तक गूगल क्वेश्चन हब का खाता नही हैं। इस समय भारत के अंदर 300 से 500 क्वेश्चन हब खाते एक्टिव हैं। लेकिन दिसंबर 2018 के अंत मे क्वेश्चन हब खाते मैं वृद्धि होने के अनुमान लगाया जा सकते हैं क्योंकि 14 दिसंबर को दिल्ली मे क्वेश्चन हब प्रतियोगिता कार्यक्रम किया जा रहा है जहां पर बहुत से वेबमास्टर को गूगल क्वेश्चन हब एकाउंट का एक्सेस दिया जाएगा। गूगल क्वेश्चन हब पर हर कोई एकाउंट नही बना सकता हैं क्योंकि इसके खाते बहुत ही लिमिटेड एक्टिव किये जाते हैं। अगर आपके पास गूगल क्वेश्चन हब का एक्सेस नही हैं एकाउंट नही हैं तो आप 14 दिसंबर को दिल्ली मे होने वाले इवेंट मैं गूगल क्वेश्चन का एक्सेस ले सकते हैं।


Google Question Hub Contest In Delhi

Google Question Hub समय समय पर वेबमास्टर पब्लिशर के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन करवाता हैं जिसमे टॉप 10 वेबमास्टर को अच्छे अच्छे पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाता हैं और गूगल क्वेश्चन हब के जरिये आपको गूगल सर्टिफिकेट दिया जाता हैं। जिसके फायदे के बारे में हम फ्यूचर मैं कभी बात करेंगे। गूगल क्वेश्चन हब मैं अभी हाल ही मैं एक प्रतियोगिता शुरू हुई हैं जो कि इस समय फिलहाल वो अपने अंतिम चरण पर हैं। यह प्रतियोगिता 1अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए वेबमास्टर को क्वेश्चन हब मैं पूछे गए सवाल पर आधारित आय दिन कम से कम एक नई आर्टिकल का लिंक क्वेश्चन हब मैं सबमिट करना होता हैं। गूगल क्वेश्चन हब प्रतियोगिता का कार्यक्रम अबकी बार 14 दिसंबर को दिल्ली मे आयोजित  किया जा रहा हैं अगर आप गूगल क्वेश्चन हब प्रतियोगिता कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप Google Question Hub event पर क्लिक करके अपनी सीट कन्फर्म कर सकते हैं।

दोस्तो हमे उम्मीद हैं कि आपको गूगल क्वेश्चन हब प्रतियोगिता के बारे मे पता चल गया होगा। अगर आपको अभी भी कुछ पूछना हैं तो आप हमें नीचे कमेंट या फिर आप हमें व्हाट्सएप्प पर पूछ सकते हैं। हमे आपकी मदद करने मे ख़ुशी होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे।

5 comments:

  1. bahut achchi jankari hai google qution hub ke ware me

    ReplyDelete
  2. Thank you for sharing this article. Could you please tell me Where Google event is organised on 14th Nov

    ReplyDelete
    Replies
    1. Event Date 14 December
      Pullman New Delhi Aerocity, GMR Hospitally District,
      Indra Gandhi International Airport, New Delhi 110037

      Delete

Hame Apki Help Karne Me Khusi Hogi