Sunday, October 28, 2018

Paytm से Online गैस Payment कैसे करे

नमस्कार दोस्तो आपका हमारे इस ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत हैं। दोस्तो आज की इस आर्टिकल में हम आपको "Paytm से Online गैस Payment कैसे करे" के बारे में आपको बताएंगे इसलिए अगर आप Paytm से गैस Payment करने के बारे में जानना चाहते हैं तो आप यह आर्टिकल शुरू से लेकर लास्ट तक पढ़ते रहे।
Paytm से Online गैस Payment कैसे करे
दोस्तो जैसा कि आपको पता होगा कि आज के समय सबकुछ डिजिटल सिस्टम से लिंक हो गया हैं। आज के समय आप घर बैठे अपने मोबाइल से बहुत कुछ ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और आपको कहीं आना-जाना नही पड़ता जिससे आपका कीमती समय बच जाता हैं। दोस्तो आज हम आपको Paytm के जरिये पोस्टपेड गैस बुकिंग के बारे में आपको बताएंगे तो चलिए फ्रेंड्स बिना समय गवाए सीधे आर्टिकल के टॉपिक पर आते हैं।

भारत के अंदर वैसे तो बहुत से गैस प्रोवाइडर कंपनी हैं लेकिन अक्टूबर 2018 के मुताबिक इस समय Paytm पर 9 गैस  Supplier Company हैं जो Paytm के जरिये गैस का भुगतान स्वीकार करती हैं।

तो चलिए गैस बुकिंग के लिए सबसे पहले आप Paytm Application को ओपन करे। अब आपको Paytm के Homepage पर Gas नाम का एक ऑप्शन मिलेगा आपको उसपर क्लिक करना हैं। अगर आपको यह ऑप्शन ना मिले तो आप More ऑप्शन पर क्लिक करके Gas वाले ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं।


जैसे ही आप गैस वाले ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको paytm में 9 Gas Supplier Company के नाम आपके सामने आ जाएंगे। अब आपका जिस भी गैस कंपनी का कनेक्शन हैं आप उसी गैस supplier कंपनी को सेलेक्ट करे।

गैस प्रोवाइडर सेलेक्ट करने के बाद आपको अब आपको अपना Consumer नंबर डालना हैं और Proceed पर क्लिक कर देना हैं।

अब आपके सामने आपका बिल आ जाएगा जितना बिल आपको Pay करना हैं। बिल चेक करने के  बाद आपको फिर से Proceed पर क्लिक करना हैं। और अब आपको Pay करने वाले किसी एक Method को सेलेक्ट करना हैं।


Gas बुकिंग के दौरान आपको ध्यान देना हैं कि आप गैस बूकिंग की पेमेंट 3 दिन पहले करे क्योंकि 3 दिन बाद आपका रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाता हैं।

आप अपनी गैस पेमेंट क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, भीम यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिये आप अपना पोस्टपेड गैस का बिल ऑनलाइन Pay कर सकते हैं

बधाई हो आपका गैस पेमेंट  Successfully भरा जा चुका हैं। गैस बुकिंग Receipt आपके ईमेल और फ़ोन पर 3 दिन के अंदर मिल जाएगी।

तो फाइनली फ्रेंड्स ऐसा करके आप अपनी Gas पेमेंट ऑनलाइन Pay कर सकते हैं। दोस्तो हमे उम्मीद हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आपके लिए हेल्पफुल रही होगी। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे। जय हिंद वंदे मातरम!

No comments:

Post a Comment

Hame Apki Help Karne Me Khusi Hogi