Thursday, March 28, 2019

#MeToo Kya Hai ? Metoo News In Hindi



"What Is Metoo In Hindi" आज की इस आर्टिकल में हम आपसे MeToo के बारे में आपसे डिसकस करेंगे और आपको आपको बताएंगे कि '#MeToo Kya Hain' और MeToo की पूरी जानकारी आपको बताएंगे इसलिए आप यह आर्टिकल शुरू से लेकर लास्ट तक पढ़ते रहिये।

MeToo क्या है , MeToo का मतलब 'मैं भी' या 'मेरे साथ भी'। 25 सितम्बर 2018 के बाद यौन उत्पीड़न  की शिकार हुई ढेर सारी भारतीय महिलाएं सोशल मीडिया पर हैश-टैग #MeToo के साथ अपने साथ बीती कुछ बाते सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर #MeToo एक ऐसी क्रांति लेके आया हैं कि सभी महिलाएं अपने आप पर बीती यौन उत्पीड़न की बाते जमकर शेयर कर रही हैं। यह महिलाओं पर होने वाले यौन उत्पीड़न, शोषण और बलात्कार के खिलाप आंदोलन हैं। आजतक जिस लडक़ी ने अपने यौन उत्पीड़न की बाते लोगो से छुपा कर रखी थी वो आज सोशल मीडिया अपनी बातों को #MeToo के साथ टैग कर रही हैं। मीतू के बारे में आजकल सोशल मीडिया के साथ साथ अब न्यूज़ चैनल भी इसके बारे में चर्चा हो रही हैं ।


कुछ लड़कियां यौन शोषण को लेकर अबतक सामने नही आई थी लेकिन जब से सोशल मीडिया पर #MeToo की क्रांति आई हैं तब से बहुत सी लड़कियां अपनी पुरानी पुरानी बातों को शेयर कर रही हैं। वैसे #MeToo का चलन आज से 12 साल पहले सोशल मीडिया पर जन्म ले चुका था लेकिन उस समय महिलाएं सोशल मीडिया पर नही थी लेकिन कुछ सालों से सोशल मीडिया का समय आ गया हैं और पिछले साल यानी कि साल 2017 में #MeToo का चलन शुरू हो गया था।

16 अक्टूबर 2017 की दोपहर अमेरिका एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने यौन हमले और उत्पीड़न की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए  एक ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने #MeToo का इस्तेमाल किया। एलिसा के इस ट्वीट से दिन खत्म होते दो लाख महिलाएं ने #MeToo को टैग किया और एक दिन में पूरी 5 लाख महिलाओं ने #MeToo का प्रयोग किया और अपनी यौन उत्पीड़न की आप बीती को #MeToo के जरिये सोशल मीडिया पर शेयर किया।


अगर बात की जाय इस हैज टैग के बारे में तो हम आपको बता दे कि फेसबुक पर पिछले 24 घंटे में 47 लाख से ज्यादा लोगो ने अपनी 1 करोड़ 20 लाख पोस्ट में #MeToo का प्रयोग किया हैं जिससे आप यह आईडिया लगा सकते हैं कि इस समय यह हैज टैग MeToo सोशल मीडिया पर कितना ट्रेंड कर रहा हैं। इस #MeToo का प्रयोग बहुत सारी बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर किया हैं और कैसे उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ उसका भी जिक्र वहां किया हैं। 

कुल मिलाकर सीधी सी भाषा मे कहा जाय तो महिलाओं के लिए #MeToo एक सोशल मीडिया पावर बन गया हैं जहां पर वो अपनी घटना और लोगो तक बहुत आसानी से बयान कर सकती हैं। महिलाओ के लिए ट्वीटर पर #MeToo का प्रयोग करना किसी क्रांति से कम नही हैं।


दोस्तो हमे उम्मीद हैं आपको #MeToo क्या हैं  के बारे में पता चल गया होगा लेकिन फिर भी आपको कुछ समझ नही आया हैं तो आप हमें निचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। हम आपको जल्द रिप्लाई करेंगे धन्येवाद

1 comment:

  1. आज समझ आया कि MeToo क्या है !

    ReplyDelete

Hame Apki Help Karne Me Khusi Hogi